Type Here to Get Search Results !

CG NEWS मंत्री के स्वागत पोस्टर फाड़ने पर बवाल, युवक की पिटाई, भाजपा कार्यकर्ताओं पर पड़ी नजर

CG NEWS मंत्री के स्वागत पोस्टर फाड़ने पर बवाल, युवक की पिटाई, भाजपा कार्यकर्ताओं पर पड़ी नजर

 



CG NEWS मंत्री के स्वागत पोस्टर फाड़ने पर बवाल, युवक की पिटाई, भाजपा कार्यकर्ताओं पर पड़ी नजर 




कोरबा। CG NEWS वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत पोस्टरों को लेकर शनिवार को कोरबा में जमकर हंगामा हो गया। सीएसईबी चौक पर एक युवक ने डंडे से पोस्टर फाड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ की। युवक के कुतर्क करने पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उसकी पिटाई कर दी गई।


पिटाई से बचने के लिए युवक नजदीकी धार्मिक परिसर की ओर भाग गया। यहां भाजपा कार्यकर्ता भी उसके पीछे पहुंच गए। लेकिन परिसर में मौजूद लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ही घेर लिया और उनकी भी पिटाई कर दी। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।


स्थिति बिगड़ते देख मौके पर भाजपा के कई पार्षद और स्थानीय नेता भी पहुंच गए। बढ़ते विवाद की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पोस्टर फाड़ने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


इस पूरे घटनाक्रम के चलते कुछ देर के लिए सीएसईबी चौक और आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस की तैनाती के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.