Type Here to Get Search Results !

भाजपा @किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में संदीप साहू को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा @किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में संदीप साहू को मिली अहम जिम्मेदारी

 भाजपा @किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में संदीप साहू को मिली अहम जिम्मेदारी



सोनहत। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सोनहत ब्लॉक के सक्रिय कार्यकर्ता संदीप साहू को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखा जा रहा है।


संदीप साहू इससे पहले कोरिया जिला किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, किसानों से सीधा संवाद और जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।


प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने संदीप साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। 


कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी नियुक्ति से किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर और मजबूती से उठाया जाएगा। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप साहू ने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सौंपे गए दायित्व को वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा किसानों की समस्याओं को संगठन और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करेंगे।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.