Type Here to Get Search Results !

डॉ. जयराम साहू को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त

डॉ. जयराम साहू को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति 

Ilबरौल।l डॉ. जयराम साहू को भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ, सूरजपुर जिला का संयोजक नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का वातावरण है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी आदेश के बाद जिले भर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. साहू के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा स्वास्थ्य संबंधी सेवा गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उनके अनुभव और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि आने वाले समय में चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच अभियान, रक्तदान शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
डॉ. जयराम साहू ने नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और चिकित्सा प्रकोष्ठ को सेवा एवं समर्पण की भावना से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाना है।
जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.