ब्रेकअप के गुस्से में बेगुनाह युवती पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। शहर के पंचवटी इलाके में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी Shakti Kumar Sahis और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇 👇
पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत
कैसे हुई वारदात घटना 27 मार्च की सुबह करीब 10 बजे की है। पीड़िता आशा खेवरार अपने घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और अचानक चाकू से हमला कर फरार हो गए।
घायल युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, वह हैरान करने वाला है। आरोपी का अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था वह मानसिक तनाव और गुस्से में था इसी हालत में वह चाकू लेकर निकला रास्ते में पीड़िता को देखकर बिना किसी निजी दुश्मनी के हमला कर दिया
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇
Cg news जिला @अस्पताल के दूसरी मंजिल से कूदने पर महिला की मौत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
समाज के लिए चेतावनी यह घटना केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि यह दिखाती है कि अनियंत्रित गुस्सा कितना खतरनाक हो सकता है। निजी असफलता और तनाव जब हिंसा में बदलते हैं, तो उसका शिकार कोई भी निर्दोष व्यक्ति बन सकता है।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है, ताकि अपराध पर रोक लगाई जा सके
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇
जनगणना बैठक में नशे में पहुंचे शिक्षक सस्पेंड, SDM से बहस के बाद हुआ मेडिकल चेकअप
