Type Here to Get Search Results !

CG Board Exam Time Table 2027 छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की समय-सारणी जारी, 12 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

CG Board Exam Time Table 2027 छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की समय-सारणी जारी, 12 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

 

CG Board Exam Time Table 2027 छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की समय-सारणी जारी, 12 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च 2027 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।



 CG Board 12th Exam Time Table 2027

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 मार्च 2027 को हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होगी। प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 12 मार्च 2027 – हिंदी

  • 15 मार्च 2027 – राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र सहित अन्य विषय

  • 17 मार्च 2027 – संस्कृत

  • 19 मार्च 2027 – जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय

  • 24 मार्च 2027 – समाजशास्त्र

  • 29 मार्च 2027 – गणित

  • 31 मार्च 2027 – अंग्रेजी

  • 03 अप्रैल 2027 – इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व सहित अन्य विषय

  • 05 अप्रैल 2027 – भूगोल, भौतिक शास्त्र

  • 06 अप्रैल 2027 – व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विभिन्न विषय

  • 07 अप्रैल 2027 – विभिन्न क्षेत्रीय भाषाएं

  • 08 अप्रैल 2027 – मनोविज्ञान


CG Board 10th Exam Time Table 2027

CG Board 10th Exam Time Table 2027

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च 2027 से प्रारंभ होगी। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 13 मार्च 2027 – तृतीय भाषा

  • 16 मार्च 2027 – अंग्रेजी

  • 18 मार्च 2027 – सामाजिक विज्ञान

  • 20 मार्च 2027 – विज्ञान

  • 25 मार्च 2027 – हिंदी

  • 30 मार्च 2027 – गणित

  • 01 अप्रैल 2027 – व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विभिन्न विषय

  • 05 अप्रैल 2027 – दृष्टिहीन एवं मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विषय

परीक्षा केंद्र पर समय और जरूरी निर्देश

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी निर्देश के अनुसार परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपना स्थान ग्रहण करना होगा।

  • सुबह 9:00 बजे – परीक्षा केंद्र में प्रवेश एवं स्थान ग्रहण।

  • सुबह 9:05 बजे – उत्तरपुस्तिका का वितरण।

  • सुबह 9:10 बजे – प्रश्नपत्र का वितरण।

  • सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक – उत्तर लिखने का समय।

यहां देखें CG Board Exam Time Table 2027

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है। वहीं परीक्षा अवधि के दौरान सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित होने की स्थिति में भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी और अभिभावक विषयवार विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Official Website: https://www.cgbse.nic.in/

महत्वपूर्ण जानकारी: परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी जारी समय-सारणी के अनुसार अपना अध्ययन प्लान तैयार करें और आधिकारिक वेबसाइट से विषयवार परीक्षा कार्यक्रम का मिलान अवश्य करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.