सूरजपुर। शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के मानव विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों का अमरकंटक महाविद्यालय (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय महाविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश) में स्वागत किया गया तथा नर्मदा के उद्गम स्थल का भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण डॉ. एच.एन. दुबे एवं संकायाध्यक्ष सुश्री प्रतिभा कश्यप (मानव विज्ञान) के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। शैक्षणिक भ्रमण में मानव विज्ञान संकाय के स्नातकोत्तर कक्षाओं के कुल 54 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्रातः 6:30 बजे निकले। डॉ. हेमेंद्र कुमार सेन ने विद्यार्थियों को अमरकंटक महाविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय और बिरसा मुंडा के जीवन के बारे में जानकारी दी और उन्हें अमरकंटक के विभिन्न धार्मिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण भी कराया। शैक्षिक भ्रमण के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न स्थलों की जानकारी दी गई और भविष्य में शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। अध्ययन के दौरान दिव्यादित्य सिन्हा (अतिथि शिक्षक) और पुष्पा देवांगन ने विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।