Type Here to Get Search Results !

भटगांव महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

 

भटगांव महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

भटगांव महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी




सूरजपुर जिले के नगर पंचायत भटगांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वार्ड नंबर 7 निवासी 30 वर्षीय पिंकी देवी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला।


मिली जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी के पति पप्पू निषाद घर पर मौजूद नहीं थे। उनका बड़ा बेटा जब स्कूल से लौटा तो उसने घर में ताला लगा देखा। आस-पड़ोस से पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद बेटे ने पड़ोस की एक महिला से फोन कर अपने पिता को खबर दी।


कुछ देर बाद जब बच्चे ने घर के अंदर झांककर देखा तो उसकी मां पिंकी देवी छत से साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़ा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


पप्पू निषाद के लौटने पर उन्होंने भटगांव थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पिंकी देवी ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई और इसके पीछे कारण क्या था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।


गांव में हुई इस दर्दनाक घटना से लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.