Type Here to Get Search Results !

वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा जी के अगवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मनाई गई जयंती

वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा जी के अगवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मनाई गई जयंती

 वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा जी के अगवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मनाई गई जयंती


सूरजपुर। ग्राम चेन्द्रा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं हमारे मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव और सादगीपूर्ण माहौल में मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर उनके गृह निवास चेन्द्रा में उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

श्री पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका अंत्योदय का चिंतन हमें हमेशा यह प्रेरणा देता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और विकास की रोशनी पहुंचे। उनका विचारधारा आज भी भारतीय संस्कृति और समाज को दिशा देने का कार्य कर रही है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा, वीरेंद्र दुबे, गिरसाय पैकरा, चंदन विश्वकर्मा, पिंटू गिरी, कंतलाल राजवाड़े, अनिल पैकरा, नंदू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जयंती समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि उपाध्याय जी के विचारों और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का प्रयास करेंगे।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.