भारतीय संस्कृति की परंपरा को संजोते हुए कोतरा स्कूल में गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
छोटे बच्चों ने गरबा-डांडिया से जीवंत की भारतीय परंपरा
रायगढ़ – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में शनिवार को बच्चों की सर्वांगीण प्रतिभा और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को उजागर करते हुए गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंग्रेजी माध्यम की एच ओ डी शांति मिश्रा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस डांडिया एवं गरबा प्रतियोगिता ने बच्चों में उत्साह और सांस्कृतिक चेतना दोनों को जागृत किया।
अंग्रेजी माध्यम के नोडल बीर सिंह ने कहा कि विद्यालय बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें विभिन्न मंच प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से भारतीय परंपरा को जीवंत करते हुए सभी का मन मोह लिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसीए प्रभारी सरिता प्रसाद मैम, रश्मि चौधरी मैम और सौम्या मैम का विशेष योगदान रहा। प्राइमरी सेक्शन में अलका तिवारी, नम्रता पांडा और जसिंता बड़ा का भी सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय परिवार इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन की सफलता पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी बच्चों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रकार की गतिविधियाँ निरंतर आयोजित करने का संकल्प लेता है।