Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर संभाग रहा रग्बी खेल में प्रदेश में प्रथम स्थान पर गर्ल्स एवं बॉयज दोनों वर्गों में

 

बिलासपुर संभाग रहा रग्बी खेल में प्रदेश में प्रथम स्थान पर  गर्ल्स एवं बॉयज दोनों वर्गों में

बिलासपुर संभाग रहा रग्बी खेल में प्रदेश में प्रथम स्थान पर  गर्ल्स एवं बॉयज दोनों वर्गों में


बेटियाँ किसी से कम नहीं  महासमुंद की धरती पर कोतरा की बेटियों ने दिखाया अपना दम!

रायगढ़ । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव,डी.एम.सी. आलोक स्वर्णकार,ए.पी.सी. भुवनेश्वर पटेल,

तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी  संजय पटेलके कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में बिलासपुर संभाग ने 25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता (रग्बी) में गर्ल्स एवं बॉयज दोनों वर्गों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।यह प्रतियोगिता महासमुंद में आयोजित हुई,जहाँ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा की बेटियों पूजा पटेल, रानू साहू, अंशु नायक और दीप्ति साव नेअपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी पाँचों संभागों रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बस्तर और  को पछाड़ते हुए पूरा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार बॉयज वर्ग मेंआदित्य सिदार, तरुण दास मानिकपुरी, चिरनजीव यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तरकेलाऔर लोकेश सिदार शासकीय हाईस्कूल विद्यालय, तेलीपाली ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर संभाग की जीत सुनिश्चित की।

इस सफलता में बच्चों को निरंतर प्रेरित और प्रशिक्षित करने वाले, हेड कोच आबिद साबरी,पी.टी.आई. गोल्ड मेडलिस्ट शांतनु राय का विशेष योगदान रहा। प्रिया सिदार हेड कोच के रूप में रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व किया। अंग्रेजी माध्यम के नोडल  वीर सिंह ने  कहा हमारा विद्यालय केवल शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों को हर क्षेत्र में मंच प्रदान करता है चाहे वह खेल हो, सांस्कृतिक गतिविधियाँ हों या शैक्षणिक प्रतियोगिताएँ।

हमारी बेटियों ने जो कर दिखाया है, वह न सिर्फ विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने यह साबित किया है कि अवसर और विश्वास मिलने पर हमारी बेटियाँ किसी से कम नहीं। विद्यालय के प्राचार्य आरसी नवनीत एवं  एच.ओ.डी. सावित्री पटेल ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।,और आगे बेहतर करने के लिए सभी को बधाई दी।साथ ही विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों मिथुन पटेल, दीपक पटेल, अल्का तिवारी, नम्रता पंडा , विजया लक्ष्मी साहू, सरिता प्रसाद, सौम्या मैम नीतीश साव, ममता पटेल, शुभम लोहिया, दीप्ति गुप्ता, शांतनु राय, रश्मि चौधरी, भारत पटेल, जसिंता बारा, पी. मोनिका, और प्रतिभा प्रधान ने बच्चों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




https://whatsapp.com/channel/0029VbAWF3rFXUuXyvjgi21G

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.