Type Here to Get Search Results !

राज्योत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर आज अहम बैठक लेंगे CM विष्णुदेव साय

राज्योत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर आज अहम बैठक लेंगे CM विष्णुदेव साय

 

राज्योत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर आज अहम बैठक लेंगे CM विष्णुदेव साय



रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम में आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

मुख्यमंत्री साय वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर अपनी बात रखेंगे और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी करेंगे। सरकार ने वृद्धजन कल्याण को अपनी प्राथमिकता में रखा है और इसी दिशा में यह आयोजन विशेष महत्व रखता है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय लौटेंगे, जहां वे अपने कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसी दौरान राज्योत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ अहम चर्चा भी होने की संभावना है। राज्योत्सव हर साल छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, परंपरा और विकास की झलक प्रस्तुत करता है। माना जा रहा है कि इस वर्ष राज्योत्सव को और भव्य बनाने के लिए नई योजनाओं और गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

शाम लगभग 5:55 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से अपने शासकीय निवास लौटेंगे।

गौरतलब है कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मनाया जाता है, और इससे पहले सरकार द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में इस बार राज्योत्सव को खास और यादगार बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.