Type Here to Get Search Results !

अंबिकापुर अस्पताल से फरार हुआ हत्या का कैदी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

 

अंबिकापुर अस्पताल से फरार हुआ हत्या का कैदी, पुलिस प्रशासन में  मचा हड़कंप

अंबिकापुर अस्पताल से फरार हुआ हत्या का कैदी, पुलिस प्रशासन में  मचा हड़कंप


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस व जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत ग्राम मल्हार निवासी मुकेश कान्त, हत्या के मामले में अंबिकापुर केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था। बीते दिनों तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल से अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था।

शनिवार सुबह कैदी बाथरूम जाने के बहाने सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही जेल वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल मामले की सूचना मणिपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है।

पुलिस टीम फरार कैदी की तलाश में जुट गई है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, अस्पताल और जेल वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.