CG CRIME NEWS : बच्चे की देखरेख के बहाने साली से दुष्कर्म करता रहा जीजा, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, आरोपी फरार
CG CRIME NEWS : कांकेर अंतागढ़ नगर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते में जीजा ने दुष्कर्म किया है। बच्ची के गर्भवती होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी, जो बच्ची का रिश्ते में जीजा लगता है, उसे अपने बच्चे की देखरेख के बहाने अपने साथ ले गया था। इसी दौरान उसने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाया था कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। डर के कारण बच्ची लंबे समय तक चुप रही। कुछ समय बाद आरोपी उसे वापस उसके घर छोड़ गया।
जब बच्ची का पेट धीरे-धीरे निकलने लगा तो परिजनों को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद परिजनों ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमें सामने आया कि बच्ची लगभग सात माह की गर्भवती है। यह जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने तत्काल आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने का रुख किया।
परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें कई दिनों तक थाने के चक्कर कटवाए गए। काफी प्रयासों के बाद जब मामला दर्ज किया गया, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
.jpeg)