Type Here to Get Search Results !

राजकिशोर नगर क्रिकेट फाइनल में रोमांचक मुकाबला, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानित

राजकिशोर नगर क्रिकेट फाइनल में रोमांचक मुकाबला, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानित

 राजकिशोर नगर क्रिकेट फाइनल में रोमांचक मुकाबला, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानित



बरौल/भटगांव। ग्राम पंचायत राजकिशोर नगर में आयोजित क्रिकेट फाइनल मैच में भटगांव मंडल अध्यक्ष Ramesh Gupta मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फाइनल मुकाबला ग्राम पंचायत राजकिशोर नगर और दतिमा की टीमों के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। हजारों की संख्या में ग्रामीणों एवं मातृशक्ति ने उपस्थित होकर मैच का आनंद लिया।

कड़े संघर्ष के बाद राजकिशोर नगर की टीम विजेता बनी, जबकि दतिमा की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि रमेश गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैच अत्यंत रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में जीत-हार लगी रहती है, लेकिन निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है और जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने भटगांव विधानसभा की विधायक व मंत्री Lakshmi Rajwade को भारी मतों से विजय दिलाकर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने लोगों से आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराएं, उनका समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से भी नगद राशि देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सरपंच बसंत सिंह, जनपद सदस्य महेंद्र सिंह मार्को, उपसरपंच प्रतिनिधि चेतन राजवाड़े, आयोजन समिति अध्यक्ष सुखलाल राजवाड़े, बुद्धेश्वर राजवाड़े, कुश यादव, बुधराम यादव, बैजनाथ पैकरा, टुनेश्वर राजवाड़े, चंदरलाल, दिनेश, नरेश राजवाड़े, रामप्रसाद, सरवन मानिकपुरी, मोहन, रामनारायण राजवाड़े, ललन, विकास, अजय, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष स्वामी राजवाड़े, मीडिया प्रभारी रामकुमार प्रजापति, हुकुम साय प्रजापति, मंडल महामंत्री महरजिया सिंह सहित सभी खिलाड़ी एवं हजारों दर्शक उपस्थित रहे।






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.