Type Here to Get Search Results !

सूरजपुर में भीषण आग से हड़कंप मेन रोड स्थित ‘कृष्ण ड्रेस’ दुकान में लगी आग

सूरजपुर में भीषण आग से हड़कंप मेन रोड स्थित ‘कृष्ण ड्रेस’ दुकान में लगी आग

 सूरजपुर में भीषण आग से हड़कंप मेन रोड स्थित ‘कृष्ण ड्रेस’ दुकान में लगी आग 


सूरजपुर शहर के मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक मेन रोड स्थित ‘कृष्ण ड्रेस’ कपड़ा दुकान के दूसरे माले में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। धुएं के घने गुबार से पूरा इलाका दहल उठा और लोग घबराकर अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।


इसे भी इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 

सूरजपुर में भीषण अग्निकांड: पूर्व पंचायत सचिव की जिंदा जलकर मौत


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग दुकान के ऊपरी तल पर लगी, जहां से तेजी से लपटें उठने लगीं। कुछ ही समय में काला धुआं आसमान में दूर-दूर तक फैलता नजर आया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत अपने प्रतिष्ठान बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया।



घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। आग को काबू में करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यह आसपास की दुकानों तक न फैल सके।

इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 

CG Board Result 2026 LIVE 10वीं-12वीं रिजल्ट, जिलेवार टॉपर लिस्ट भी देखें


हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन दुकान में रखे कपड़ों और अन्य सामान के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दे

 दिए हैं।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.