सूरजपुर में भीषण अग्निकांड: पूर्व पंचायत सचिव की जिंदा जलकर मौत
सूरजपुर, 30 अप्रैल 2026। जिले के ग्राम पंचायत उमझर के स्कूलपारा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक मकान में अचानक लगी भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पूर्व पंचायत सचिव ईश्वर सिंह आयाम की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय ईश्वर सिंह आयाम अपने घर के अंदर मौजूद थे। अचानक घर में आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले गई।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇
5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक: आबकारी विभाग का आदेश, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक:
आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका कुछ ही मिनटों में पूरा घर जलकर खाक हो गया
आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि अंदर फंसे ईश्वर सिंह को बचाया नहीं जा सका।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇
https://www.tv36news.com/2026/04/Schools-holy-day-in-Chhattisgarh-closed-from-today.html
घटना की सूचना मिलते ही मोहरसोप पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने:
पंचनामा कार्रवाई की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
ईश्वर सिंह आयाम गांव के एक जिम्मेदार और सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी इस तरह अचानक हुई मौत से पूरे उमझर गांव में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध
हैं।
