CG में फर्जी डिग्री का खुलासा प्रधान पाठक सस्पेंड, देखें कैसे हुआ खुलासा
Cg news बलरामपुर। जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे शासकीय नौकरी हासिल करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम कोल्हुआ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक लालमन सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर नाम बदलकर और फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने का आरोप है।
मामले का खुलासा ग्राम कुशफर निवासी सत्यनारायण की शिकायत के बाद हुआ। शिकायतकर्ता ने 11 अप्रैल 2025 को कलेक्टर के समक्ष साक्ष्यों सहित आवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत कुशफर के सरपंच लालमन सिंह और शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रधान पाठक लालमन सिंह, दोनों एक ही पिता के नाम का उपयोग कर रहे हैं, जिससे पहचान को लेकर संदेह पैदा हुआ।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇
कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जांच टीम ने मामले की गहन जांच की। जांच में पाया गया कि कोल्हुआ में पदस्थ प्रधान पाठक का वास्तविक नाम रामदुलार है और उनके पिता का नाम जीतू है। आरोप है कि उन्होंने असली लालमन सिंह की पहचान और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर शासकीय सेवा प्राप्त की।
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇
यह घटना सरकारी नियुक्तियों में दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन का कहना है कि मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की जालसाजी पर रोक लगाई जा सके।
