Type Here to Get Search Results !

Inflation Protest in Surajpur बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, पेट्रोल पंप पर जोरदार प्रदर्शन

Surajpur

 Inflation Protest in Surajpur बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, पेट्रोल पंप पर जोरदार प्रदर्शन


सूरजपुर / रामानुजनगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर रामानुजनगर में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की।


हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां और बैनर लिए कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित जरूरी वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “महंगाई हटाओ” और “जनता को राहत दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


“जीना और खाना हुआ मुहाल” – कांग्रेस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद-बीज, दैनिक उपयोग की वस्तुओं और सोने-चांदी तक के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम आदमी की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।

रामानुजनगर 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह से लेकर रात तक हर जरूरत की चीज महंगी हो चुकी है और आम नागरिक का घर चलाना मुश्किल हो गया है।


“सरकार कुंभकर्णी नींद में” वक्ताओं ने कहा कि जब से वर्तमान सरकार सत्ता में आई है, तब से लगातार महंगाई बढ़ी है। गरीब और मध्यम वर्ग का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

इन्हें भी पढ़े 👇 👇 CG Scam Update शासकीय राशि गबन मामले में 11 पूर्व सरपंचों जायेंगे जेल , SDM Court ने जारी किया Jail Order

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.