Rain Relief Update छत्तीसगढ़ में तूफान बारिश से क्षतिग्रस्त 21 मकानों के लिए मुआवजा मंजूर
जशपुर। जिले के ग्राम तपकरा में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मुआवजे को लेकर की गई शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। प्रशासन की इस पहल से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़े 👇 👇 सभी महत्वपूर्ण PDF, कैप्शन (विवरण) के साथ 01 ही बार, ताकि सभी को सुविधा हो । Search करके सीधे Pdf में पहुंचिए ।
तहसीलदार तपकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। जांच के दौरान पाया गया कि 20 परिवारों के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है, जबकि एक परिवार का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। सभी मामलों में आर.बी.सी. 6-4 के तहत मुआवजा स्वीकृत किया गया है।
प्रशासन के अनुसार संबंधित प्रभावित परिवारों को जल्द ही सहायता राशि वितरित की जाएगी। वहीं मुआवजा वितरण में हुई देरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित हल्का पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है
तहसीलदार ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच कर कोटवार एवं आवेदकों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
👉Follow us on Instagram
https://www.instagram.com/viralvideoall
👉Join with us on Telegram
👉Join with us on whatsap
https://chat.whatsapp.com/FtgkeheQFWWAx3woUb1C6J
👉 Join with us on whatsap channel Follow
https://whatsapp.com/channel/0029VbAWF3rFX
UuXyvjgi21G
