Teacher Misconduct Case छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ और अश्लील बातचीत का लगाया आरोप
राजनांदगांव। जिले के सुरगी स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़ और मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़े Also Read👇 👇 👇 Love Beyond Age 60 साल के बुजुर्ग ने 25 वर्षीय युवती से की शादी
जानकारी के अनुसार, छात्रा ने सुरगी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि स्कूल के शिक्षक शेष नारायण शर्मा उसके साथ अनुचित व्यवहार करते थे और मोबाइल फोन पर भी अश्लील बातें किया करते थे। छात्रा का आरोप है कि आरोपी शिक्षक छुट्टी के दिनों में भी उसे फोन कर परेशान करता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 और 79 के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
सुरगी चौकी प्रभारी ढालसिंह साहू ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक से पूछताछ की तैयारी की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
👉Follow us on Instagram
https://www.instagram.com/viralvideoall
👉Join with us on Telegram
👉Join with us on whatsap
https://chat.whatsapp.com/FtgkeheQFWWAx3woUb1C6J
👉 Join with us on whatsap channel Follow
https://whatsapp.com/channel/0029VbAWF3rFX
UuXyvjgi21G
