Type Here to Get Search Results !

Surajpur News शहीद वीर सीताराम कंवर की 168वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Karaunti B 

 

Surajpur News शहीद वीर सीताराम कंवर की 168वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सूरजपुर।करौटी बी  वीर शहीद सीताराम कंवर जी की 168वीं शहादत दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को ग्राम करौटी बी के पंचायत भवन में श्रद्धांजलि सभा, विशाल रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम ग्राउंड का नामकरण स्वर्गीय बोलीराम कंवर के नाम पर किया गया। कार्यक्रम में कंवर समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शहीद सीताराम कंवर को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा वीर शहीद सीताराम कंवर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान वक्ताओं ने शहीद के आदर्शों को याद करते हुए समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक नियमावली का पालन करने का आह्वान किया।


Karaunti 


रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान

समाज की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में इस वर्ष 20 यूनिट रक्तदान किया गया। आयोजकों के अनुसार, पिछले आठ वर्षों से लगातार जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए कंवर समाज रक्तदान करता आ रहा है। अब तक समाज की ओर से जिला अस्पताल सूरजपुर के ब्लड बैंक को 300 यूनिट से अधिक रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है।

रक्तदान करने वालों में डॉ. राजेश पैकरा, इंद्रभान सिंह, शिवकुमार पैकरा, देवेंद्र पैकरा, मोतीलाल पैकरा, दुहन राम, अशोक कुमार, राधेश्याम पैकरा, पीताम्बर पैकरा, रामेश्वर पैकरा, मन्नी बाई पैकरा, राजेंद्र देवांगन, खुलेश्वर, अमरनाथ पैकरा, सोनीलाल, मोहनलाल पैकरा, ललित पैकरा, महेंद्र पैकरा, देवप्रसाद पैकरा, हरिचंद पैकरा सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।

300 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 300 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाली टीम और रक्तदाताओं को समाज के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. राजेश पैकरा, डॉ. यशोदा मिर्धा, डॉ. ऋषि पांडेय, डॉ. उज्ज्वल पाण्डेय, फार्मासिस्ट बिनोद सिंह, स्टाफ नर्स गीतांजलि पैकरा, लैब टेक्नीशियन इंद्रभान सिंह सहित जय सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार सिंह और विमला राजवाड़े का योगदान रहा।

समाज के मुखियाओं ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के मुखियाओं ने वृक्षारोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम की अध्यक्षता कंवर समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पैकरा ने की। इस अवसर पर सरपंच रनमनिया पैकरा, कार्यकारी अध्यक्ष रामवृक्ष पैकरा, प्रवक्ता मोतीलाल पैकरा, कोषाध्यक्ष महेश पैकरा, युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश पैकरा, छात्र युवा प्रदेश अध्यक्ष अशोक पैकरा, सचिव रावेन्द्र पैकरा, हरिकेश्वर पैकरा, विजय पैकरा, शिवकुमार पैकरा, अशोक कुमार पैकरा, जिला संरक्षक रामसाय पैकरा, जय प्रकाश साय सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा देवेंद्र पैकरा, दशरथ पैकरा, वंशरूप पैकरा, सिद्धनाथ पैकरा, हरेंद्र पैकरा, ओमप्रकाश राजवाड़े, धरमजीत पैकरा, सुनीता पैकरा, दिलेश्वर पैकरा, रविशंकर पैकरा, संदीप कुमार पैकरा, शिवदयाल पैकरा, मुकेश पैकरा, सोरेलाल पैकरा, शिवबालक पैकरा, शैलेन्द्र पैकरा, बृजेश्वर पैकरा, परमेश्वर पैकरा, दिलीप कुमार पैकरा, संजय पैकरा, कृष्णा पैकरा, सोनमती पैकरा, अतवारी पैकरा और विमला पैकरा सहित बड़ी संख्या में कंवर समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से शहीद वीर सीताराम कंवर के बलिदान को याद करने के साथ सामाजिक एकता, जनसेवा, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.