भाजपा मंडल देवनगर में “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा मंडल देवनगर में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल संयोजक एवं जिला महामंत्री राजेश महलवाला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, माणिकचंद पोर्ते और मोहरसाय राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा, जनजागरण के तरीके तथा तिरंगा वितरण की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए कि 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराए और राष्ट्रभक्ति की भावना जन-जन तक पहुंचे।
इस अवसर पर महामंत्री दौलत प्रताप सिंह, आशा साहू, कोषाध्यक्ष दीपक मुंगेरी, जनपद सदस्य रामकुमारी सिंह, राकेश साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, युवा मोर्चा महामंत्री हरिनारायण यादव, अजजा महामंत्री अक्षय सिंह, दुर्गावती साहू, कमलेश्वर सिंह, लल्लू साहू, विष्णु सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, रेशमी सिंह सहित मंडल के विभिन्न पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जनजागरण करेंगे। उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई इस कार्यशाला ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही राष्ट्रभक्ति की लहर को तेज कर दिया।