Type Here to Get Search Results !

रायपुर में बीजेपी की बड़ी बैठक 31 अगस्त को, नए पदाधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय नेताओं का मार्गदर्शन

रायपुर में बीजेपी की बड़ी बैठक 31 अगस्त को, नए पदाधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय नेताओं का मार्गदर्शन

 रायपुर में बीजेपी की बड़ी बैठक 31 अगस्त को, नए पदाधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय नेताओं का मार्गदर्शन




रायपुर। प्रदेश भाजपा संगठन की एक अहम बैठक 31 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वे प्रदेश संगठन के नए पदाधिकारियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देंगे।


बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सभी 476 मंडलों और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल होंगे। यह बैठक संगठन की आगामी रणनीति और नए ढांचे को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले बैठक में शामिल हो सकते हैं। वहीं दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।


प्रदेश भाजपा संगठन ने हाल ही में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर 60 लाख नए सदस्य बनाए। इसके बाद बूथ स्तर पर चुनाव संपन्न कराए गए। पहले जहां भाजपा के 405 मंडल थे, वहीं अब 71 नए मंडल जोड़कर इनकी संख्या 476 कर दी गई है। इसी तरह 35 संगठन जिलों में बिलासपुर ग्रामीण को नया जिला बनाकर संख्या 36 कर दी गई है।


नए संगठनात्मक ढांचे में जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के पदों पर भी नए चेहरों को अवसर दिया गया है। सिर्फ रायपुर ग्रामीण जिला ही ऐसा है, जहां पूर्व अध्यक्ष को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के साथ ही आगामी चुनावी रणनीति की दिशा तय करने में अहम साबित होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.