गणेश चतुर्थी का अवकाश निरस्त, अब करमा पर्व पर रहेगा स्थानीय अवकाश देखिए आदेश
सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के स्थानीय अवकाशों में बड़ा बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, पहले 27 अगस्त 2025 को घोषित गणेश चतुर्थी का अवकाश अब निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर 3 सितम्बर 2025 को करमा (ढोल ग्यारस) पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश के मुताबिक यह अवकाश जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं में प्रभावी रहेगा।
करमा पर्व आदिवासी अंचल का प्रमुख त्यौहार माना जाता है। इस दिन विशेष पूजा-अर्चना, गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य का आयोजन होता है। स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इस बदलाव से क्षेत्रीय संस्कृति और परंपरा को सम्मान मिलेगा।
कलेक्टर द्वारा जारी नया आदेश अब पूरे जिले में लागू होगा और संबंधित विभागों को इसकी सूचना भी भेज दी गई है।