Type Here to Get Search Results !

SURAJPUR NEWS सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता अभियान

 

SURAJPUR NEWS सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता अभियान

SURAJPUR NEWS सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता अभियान



सूरजपुर। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर देवनगर में विशेष जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नागरिकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी और सड़क सुरक्षा को लेकर सजग रहने की अपील की। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने, नशे में वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की समझाइश दी गई।

यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि— “यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है। यह न केवल वाहन चालक की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान बचाने में भी मददगार होता है।”

अभियान में दिए गए महत्वपूर्ण संदेश:

हेलमेट का उपयोग: दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वालों के लिए अनिवार्य।

तीन सवारी न चलाएं: दोपहिया वाहन पर तीन सवारी खतरनाक और नियम विरुद्ध है।

शराब पीकर वाहन न चलाएं: यह जानलेवा है और कानूनी अपराध भी।

ओवर स्पीडिंग से बचें: निर्धारित गति सीमा का पालन करना आवश्यक है।

वाहन की जांच करें: हेडलाइट, ब्रेक, इंडिकेटर एवं अन्य उपकरणों की नियमित जांच जरूरी।

मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं: यह गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

सड़क सुरक्षा का महत्व

युवाओं से अपील की गई कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करें और समाज व देश के विकास में सहयोग दें। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

गौरतलब है कि जिले की पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है और लापरवाही से वाहन चलाने पर चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं।

अभियान में यातायात विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और सड़क सुरक्षा को लेकर नागरिकों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.