Type Here to Get Search Results !

पत्नी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार चरित्र शंका को लेकर हुआ था विवाद

पत्नी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार चरित्र शंका को लेकर हुआ था विवाद

 पत्नी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार चरित्र शंका को लेकर हुआ था विवाद




बलरामपुर। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा में पति-पत्नी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना के संबंध में प्रार्थी रामप्रसाद डीहकोरवा (50 वर्ष, निवासी लालडेरा लडुवा) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बेटी सीमा का अपने पति समलू पहाड़ी कोरवा (31 वर्ष, निवासी मनोहरपुर) से रात में विवाद हुआ था। नाराज होकर सीमा गांव परेवा चली गई थी। अगली सुबह पति-पत्नी के बीच फिर से बहस हुई। इसी दौरान आरोपी समलू ने गुस्से में आकर पत्नी पर छुरी से हमला कर दिया।


हमले में सीमा के दोनों हाथों, कलाई, माथे और पैर की पिंडली पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। गांव वालों ने बीच-बचाव कर घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया।


घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 के तहत अपराध दर्ज किया। विवेचना में पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी समलू पहाड़ी कोरवा पिता लौदो को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


यह सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.