Type Here to Get Search Results !

भटगांव मंडल के ग्राम राई में तिरंगा यात्रा का आयोजन

भटगांव मंडल के ग्राम राई में तिरंगा यात्रा का आयोजन

 भटगांव मंडल के ग्राम राई में तिरंगा यात्रा का आयोजन


भटगांव। आज भटगांव मंडल के बतरा शक्ति केंद्र अंतर्गत ग्राम राई (बूथ क्रमांक 213) में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष रामचंद्र जायसवाल, राजलाल देवांगन, राजेश यादव, पिंटू यादव, विक्की, रिंकू, सुजल, सूरज यादव, यार सिंह, अनीश देवांगन सहित स्थानीय शिक्षकगण एवं स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर गांव की प्रमुख गलियों से रैली निकाली। आयोजन का उद्देश्य आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश फैलाना था।

स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और बच्चों में देशभक्ति का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.