Cg news नाबालिग से छेड़छाड़, हॉस्टल संचालक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ cg news के बिलासपुर में हॉस्टल के रूम में घुसकर अधेड़ संचालक ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। सोते समय उसके कपड़े उतार दिए। अचानक छात्रा की नींद खुली, तब वो घबरा गई। उसने बहादुरी दिखाई और दांत से संचालक के हाथ को काटकर भाग निकली और शोर मचाने लगी। पुलिस ने अधेड़ हॉस्टल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि, लिंगियाडीह स्थित श्योर जिंदगी गर्ल्स हॉस्टल में 16 साल की नाबालिग किराए पर रूम लेकर रहती है। वो भारत टेंट हाउस में सिलाई का काम करती है। 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे लड़की काम करने के बाद हॉस्टल पहुंची। जिसके बाद रात में ही संचालक गुरमीत सिंह (63) को रूम किराया दी। इसके बाद रूम में आकर खाना खाने के बाद सो गई।
CG NEWS जिला अस्पताल में लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर गंभीर आरोप, 108 एंबुलेंस स्टाफ ने वसूली 800 रूपए
इस दौरान सोने से पहले लड़की रूम का दरवाजा बंद करना भूल गई। वह गहरी नींद में थी। सुबह करीब 5 बजे हॉस्टल मालिक गुरमीत सिंह उसके कमरे में घुस आया। इस दौरान वो नाबालिग लड़की के कपड़े उठाकर गंदी हरकत करने लगा।
अचानक लड़की की नींद खुली, तब वो घबरा गई। वह विरोध करने लगी, तब संचालक जबरदस्ती करने लगा। नाबालिग लड़की ने दांत से उसके हाथ काट दिए। फिर बाहर निकलकर शोर मचाने लगी।
रूम से निकलकर भाग निकला संचालक
लड़की के शोर मचाने पर हॉस्टल संचालक गुरमीत सिंह रूम से निकलकर भाग गया। इसके बाद परेशान लड़की रूम छोड़कर सीधे सरकंडा थाने पहुंच गई। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी हॉस्टल संचालक के अंबे रेसीडेंसी निवास में दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया, जिस पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत धाराएं जोड़कर गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
Aslo Read सूरजपुर जिला अस्पताल की लापरवाही तीन घंटे तक तड़पती रही गर्भवती, मां-बच्चे की मौत से मचा हड़कंप