कुछ देर में रवाना होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रमों की श्रृंखला सुबह से देर रात तक चलेगी।
मुख्यमंत्री सुबह 9:10 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां सुबह 11 बजे वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद उनका कार्यक्रम बिलासपुर जिले के सेंदरी में तय है। यहां दोपहर 2:35 बजे वे लोकार्पण कार्यक्रम, मेधावी छात्र अलंकरण और प्रांतीय संस्कृति महोत्सव उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
दोपहर का कार्यक्रम संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे रायपुर लौटेंगे। रायपुर प्रवास के दौरान वे रात 9 बजे एक निजी होटल में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।