Type Here to Get Search Results !

CG अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, जोड़ा सरई के पास पकड़ा गया 70 क्विंटल धान

CG अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, जोड़ा सरई के पास पकड़ा गया 70 क्विंटल धान

 CG अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, जोड़ा सरई के पास पकड़ा गया 70 क्विंटल धान



सूरजपुर। जिले में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के साथ-साथ अवैध धान परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


इसी कड़ी में गुरुवार को प्रशासनिक अमले ने इमलीपारा भटगांव से सिरसी समिति की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे धान को जोड़ा सरई के पास पकड़ा। जांच के दौरान वाहन से 170 बोरी, लगभग 70 क्विंटल धान बरामद किया गया।


प्रशासन द्वारा की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्ति के पास दूसरे तहसील से भैयाथान तहसील में धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। दस्तावेजों के अभाव में धान को अवैध परिवहन की श्रेणी में मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने जब्त किए गए धान को सहकारी समिति सिरसी के सुपुर्द कर दिया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध परिवहन या भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.