Type Here to Get Search Results !

भटगांव मंडल के पकनी चौक में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत, संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन

भटगांव मंडल के पकनी चौक में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत, संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन

 भटगांव मंडल के पकनी चौक में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत, संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन


भैयाथान/भटगांव।

 जिले के भटगांव मंडल अंतर्गत पकनी चौक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी शिवनाथ यादव, आदिवासी मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सतनारायण सिंह, जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला महामंत्री अशोक सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास, जिला सूरजपुर आदिवासी मोर्चा अध्यक्ष अजय श्याम एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देव गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा, युवा मोर्चा भटगांव अध्यक्ष राजू जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष ओंकार सिंह सहित रणजीत सिंह, विकास राजवाड़े, भानु गिरि, श्याम सुंदर, दीपक शर्मा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में दिखाई दे रहे उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता की सराहना करते हुए पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

भटगांव मंडल के पकनी चौक में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत, संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.