Type Here to Get Search Results !

CG CRIME NEWS चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण और छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण और छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Raigarh

 CG CRIME NEWS चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण और छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक गंभीर अपराध के आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को चाकू दिखाकर जबरन कार में बैठाकर अपहरण करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में महिला थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित छात्रा ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी शाकिब खान (24 वर्ष), निवासी पूरी बगीचा चांदमारी रायगढ़, उसे पिछले दो वर्षों से परेशान कर रहा था।

 दिनांक 26 जनवरी को आरोपी ने छात्रा को चाकू दिखाकर डराया और जबरन ईको कार में बैठाकर पहाड़ मंदिर मार्ग की ओर ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।



मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार जप्त की गई है।



इस मामले में महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 74, 75(2), 78, 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।



इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.