भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो स्कूली बच्चों को ट्रेलर ने कुचला, एक की मौत, एक गंभीर
रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजभवन-सीएम हाउस रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक रोड मोड़ के पास एक ट्रेलर वाहन ने स्कूटी सवार दो स्कूली बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही ट्रैफिक पुलिस की क्रेन (टो ट्रक) ने अंधे मोड़ पर स्कूटी को तेज टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मोड़ बेहद खतरनाक है और यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से वहां सुरक्षा व्यवस्था और संकेतक लगाने की मांग की है।
READ MORE पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता…
कांकेर में भी दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो बच्चों की मौत
कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
READ MORE छत्तीसगढ़ के मौसम में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं
घायलों को पुलिस द्वारा तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग कांकेर से माकड़ी ढाबा की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
READ MORE संगठित मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 46 मोबाइल बरामद, ऐसे खुलासा हुआ
