सूरजपुर जिले के विकासखण्ड ओड़गी स्थित कुदरगढ़ में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस वर्ष महोत्सव का आयोजन 23 से 25 मार्च 2026 तक किया जाएगा।
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कुदरगढ़ स्थित न्यू रेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, भुवन भास्कर सिंह सहित ट्रस्ट के सदस्य, कलेक्टर एस. जयवर्धन, एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, एसडीएम चांदनी कंवर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विभागवार जिम्मेदारियों की समीक्षा
बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभागों को सौंपे गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें—
सुरक्षा व्यवस्था
पार्किंग प्रबंधन
पेयजल आपूर्ति
निर्बाध बिजली व्यवस्था
मंच सज्जा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
विभागीय स्टॉल
अग्निशमन व्यवस्था
खेलकूद प्रतियोगिताएँ
स्वास्थ्य सेवाएँ
जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कचरा प्रबंधन पर विशेष फोकस
कलेक्टर ने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के आसपास दुकान लगाने वाले व्यापारियों की बैठक लेकर उन्हें जागरूक किया जाए। साथ ही, नगर पंचायतों को पर्याप्त पानी टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
बैठक के बाद सभी अधिकारियों और ट्रस्ट सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लि
या और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
