Type Here to Get Search Results !

गांव-गांव पहुंचा भाजपा का अभियान: भटगांव में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में जनसंपर्क, कई ग्रामीण हुए पार्टी में शामिल

भटगांव मंडल के ग्राम पंचायत बतरा, धरतीपारा, केवटाली और मलगा में 47वें भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव बस्ती चलो’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं।
अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने बस्ती-टोला स्तर पर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल के माध्यम से आयोजित सभा में किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिल रहा है, वहीं केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना और किसान सम्मान निधि से आमजन को लाभ मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जनहितकारी बताया।
इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पूर्व विधायक के गृह ग्राम बतरा में दर्जनों महिला-पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने सभी को भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
जिला महामंत्री अशोक सिंह ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और एकात्म मानववाद की अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.