मंत्रालय में आज 12 बजे से अहम बैठक सीएम विष्णुदेव साय करेंगे प्रशासनिक
रायपुर। Vishnu Deo Sai आज मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक दोपहर 12 बजे से 2:45 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों के कामकाज और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं। सरकार का फोकस योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और उनकी गति तेज करने पर रहेगा।
बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे। इस बैठक को शासन-प्रशासन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई विभागों के कामकाज का आकलन किया जाएगा।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇
रेल्वे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेस की चपेट में आईं दो महिलाएं, मौके पर मौत
“सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आज
इसी क्रम में “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत आज 6 मई को जांजगीर-चांपा जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 1 स्थित रूद्रेश्वर शरण सिंह सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा। वहीं, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत तिलई स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में भी शिविर आयोजित होगा।
इन शिविरों में आम नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका त्वरित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की है।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇
दरिंदो ने 7 माह के गर्भवती महिला से सामूहिक गैंग रिफ महिला के मौत देखें viral Video
##ViralNews #Chhattisarh #NewsUpdate #IndiaNews #viral v
ideo
