CG आज रेलवे स्टेशन ट्रेन के सामने कूदकर लड़का और लड़की दोनों ने एक साथ किया सुसाइड देखें पूरी ख़बर
बालोद। जिले के बालोद क्षेत्र में चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह दो युवाओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर पाए गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇 👇
मंत्रालय में आज 12 बजे से अहम बैठक सीएम विष्णुदेव साय करेंगे प्रशासनिक
सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच आपसी परिचय होने की बात सामने आ रही है, हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार, एक युवक की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम के रूप में हुई है, जबकि दूसरी मृतका की पहचान डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय किशोरी के रूप में की गई है। घटनास्थल के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक साथ वहां पहुंचे थे।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।
इसे भी पढ़े 👇 👇 👇 👇
रेल्वे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेस की चपेट में आईं दो महिलाएं, मौके पर मौत
इस घटना ने क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।
#ViralNews #Chhattisarh #NewsUpdate #IndiaNews #vir
al video
