Type Here to Get Search Results !

सुशासन तिहार बना वरदान: आवेदन देते ही मिला आयुष्मान कार्ड, पंडो दंपति के चेहरे पर लौटी मुस्कान

 



 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

 राज्य शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 अब ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। गांव-गांव पहुंच रहे समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड के ग्राम पंचायत खड़गवां कला में आयोजित समाधान शिविर में एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली, जहां श्री पूरन कुमार पंडो एवं उनकी पत्नी श्रीमती प्रमिला पंडो को आवेदन देने के साथ ही आयुष्मान कार्ड प्रदान कर दिया गया।

दरअसल, पूरन कुमार पंडो अपनी पत्नी के साथ शिविर में आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे थे। शिविर में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल दस्तावेजों की जांच कर पूरी प्रक्रिया मौके पर ही पूर्ण की और दंपति को हाथों-हाथ आयुष्मान कार्ड सौंप दिया। कार्ड मिलने के बाद दोनों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी।

अब इस कार्ड के माध्यम से पंडो दंपति को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह योजना किसी बड़ी राहत से कम नहीं मानी जा रही है।

पूरन कुमार पंडो ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। लेकिन अब सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार खुद गांव तक पहुंच रही है और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान योजना गरीब परिवारों के लिए संजीवनी का कार्य कर रही है। गंभीर बीमारी की स्थिति में अब इलाज की चिंता काफी हद तक कम हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का भरोसा शासन-प्रशासन पर और मजबूत हो रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.