Cannabis Farming Busted in Manendragarh गांव में गांजे की खेती का पर्दाफाश, किसान गिरफ्तार
मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगोरा में चल रही गांजे की खेती का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत मंगोरा में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खेत में अन्य पौधों के बीच छिपाकर लगाए गए गांजे के 36 पौधे बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके से सर्वजीत नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
SHOW MORE 👇👇👇👇👇👇👇
