Type Here to Get Search Results !

CM Vishnu Deo Sai Today Schedule मंत्रालय में हाईलेवल बैठक, कई विभागों की होगी समीक्षा

CM Vishnu Deo Sai Today Schedule मंत्रालय में हाईलेवल बैठक, कई विभागों की होगी समीक्षा

 CM Vishnu Deo Sai Today Schedule मंत्रालय में हाईलेवल बैठक, कई विभागों की होगी समीक्षा


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह से लेकर शाम तक उनका कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ-साथ मंत्रालय में कई विभागों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

इन्हें भी पढ़े Also Read👇 👇 👇 👇 VIRAL LIVE VIDEO Scorpio Crash Horror! बस का इंतजार कर रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, महिला की मौके पर मौत

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को उपाधि और सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।


इसके बाद दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे और योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक कार्यों तथा विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों और आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है।


शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री आमासिवनी स्थित एक निजी रिजॉर्ट में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इन्हें भी पढ़े Also Read👇 👇 👇 👇 Love Triangle Turns Deadly एक गर्लफ्रेंड से बातचीत बना खूनी विवाद, युवक की हत्या

इधर, शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड के रामकुंड स्थित पार्षद कार्यालय में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए विशेष केवाईसी अपडेट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 15 और 16 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.