Type Here to Get Search Results !

Love Triangle Turns Deadly एक गर्लफ्रेंड से बातचीत बना खूनी विवाद, युवक की हत्या

Love

 Love Triangle Turns Deadly एक गर्लफ्रेंड से बातचीत बना खूनी विवाद, युवक की हत्या


दुर्ग। दुर्ग जिले में लव ट्रायंगल को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही युवती से बातचीत को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान जितेश ठाकुर (20) निवासी राजीव नगर के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों के नाम राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

इन्हें भी पढ़े  Also Read 👇 👇 Bloody Clash in Ambikapur: प्रकाश हॉस्पिटल के सामने डंडों और चाकू से हमला, कई युवक घायल viral video देखें

Late Night Clash Near Rice Mill बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात जितेश अपने दोस्तों के साथ केजू राइस मिल के पास मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद की मुख्य वजह एक युवती से बातचीत बताई जा रही है। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने धारदार हथियार और चाकू से हमला कर दिया।


हमले में जितेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।


10 संदिग्ध हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। रातभर चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने 10 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।

इन्हें भी पढ़े Also Read👇 👇 👇 लड़की से बातचीत बनी जानलेवा: बिलासपुर के मोपका में युवक की हत्या, LIVE VIRAL VIDEO

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला लव ट्रायंगल और पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो सोमवार रात खूनी वारदात में बदल गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.