VIRAL LIVE VIDEO Scorpio Crash Horror! बस का इंतजार कर रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, महिला की मौके पर मौत
तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर वेद दिया। गजासिंगारम गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टॉप के पास कई लोग खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर लोगों के बीच घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
इन्हें भी पढ़े Also Read👇 👇 👇 Love Triangle Turns Deadly एक गर्लफ्रेंड से बातचीत बना खूनी विवाद, युवक की हत्या
#Telangana : #RoadAccident
— Surya Reddy (@jsuryareddy) May 14, 2026
Horrific, a speeding Scorpio car rammed into passengers waiting for a bus at Gajasingaram bus stop, near Raja Rajeshwar Rao Colony, in #Gambhiraopet mandal, in Rajanna #Sircilla district.
A woman, identified as Lakshmi (35), died on the spot, while… pic.twitter.com/zXUB5v3GNR
हादसे में 35 वर्षीय लक्ष्मी नाम की महिला को गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं राजिता नाम की महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर वाहनों की तेज गति लंबे समय से हादसों का कारण बन रही है। कई बार प्रशासन से स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए।
इन्हें भी पढ़े Also Read👇 👇 👇Bloody Clash in Ambikapur: प्रकाश हॉस्पिटल के सामने डंडों और चाकू से हमला, कई युवक घायल viral video देखें
