Type Here to Get Search Results !

Monsoon Update 2026 केरल में मानसून की एंट्री के संकेत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Monsoon Update 2026 केरल में मानसून की एंट्री के संकेत, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

Monsoon Update 2026 केरल में मानसून की एंट्री के संकेत, IMD ने जारी किया अलर्ट

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की जल्द एंट्री के संकेत मिलने लगे हैं। भीषण गर्मी से जूझ रहे देशभर के लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 26 मई तक केरल में दस्तक दे सकता है, जबकि इसकी सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है।

मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 25 मई को पतनमतिट्टा, आलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 26 मई को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, आलाप्पुझा और एर्नाकुलम में अलर्ट रहेगा। 27 मई को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और आलाप्पुझा में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा 28 मई को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमतिट्टा, आलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। IMD ने 28 मई से 3 जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

दूसरी ओर देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी रविवार को 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सात दिनों तक लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना बनी रहेगी।

राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और 26-27 मई को पश्चिमी राजस्थान में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.