CG School Clash Turns Fatal स्टूडेंट की हत्या, स्कूल में चला चाकू बाजी
रायपुर। तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव स्थित एक स्कूल में छात्रों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान एक छात्र ने कथित रूप से चाकू निकालकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
इन्हें भी पढ़ें 👇👇👇👇CG District Strict Action on Fertilizer Dealers छ.ग. जिले में 5 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, एक का लाइसेंस निरस्त
उसी चाकू से वार कर दिए। इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरे छात्र को भी चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
स्कूल परिसर में हुई इस घटना ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्तियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
