Type Here to Get Search Results !

Anganwadi Negligence Exposed लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कार्यकर्ता व सुपरवाइजर को नोटिस

 

Anganwadi Negligence Exposed लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कार्यकर्ता व सुपरवाइजर को नोटिस

Anganwadi Negligence Exposed लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कार्यकर्ता व सुपरवाइजर को नोटिस

सूरजपुर/रामानुजनगर। विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत साल्ही (बड़का पारा) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कथित लापरवाही का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र अधिकांश समय बंद रहता है, जिससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नियमित रूप से केंद्र का संचालन नहीं कर रहे हैं। इसके चलते बच्चों को मिलने वाला पूरक पोषण आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस लापरवाही का सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य और उनके सर्वांगीण विकास पर पड़ रहा है।

Notice Issued After Complaint

मामले की शिकायत मिलते ही रामानुजनगर परियोजना अधिकारी अनुराधा आर्या ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि जांच में लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने की नियमित संचालन की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों और महिलाओं को समय पर सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.