Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर हार्दिक शुभकामनाएं, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर हार्दिक शुभकामनाएं, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

 

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर हार्दिक शुभकामनाएं, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

 देशभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच इस वर्ष 15 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व भी मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

शुभकामना संदेश में देश की आजादी, भाई-बहन के स्नेह और आपसी सौहार्द की भावना को प्रमुखता दी गई है। तिरंगे के रंगों से सजे संदेश के माध्यम से सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रक्षाबंधन पर्व की भी बधाई दी गई है।

संदेश में देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया गया है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, वहीं रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक है।

इस अवसर पर दैनिक भास्कर संवाददाता रामकुमार प्रजापति की ओर से सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.