Type Here to Get Search Results !

Cg news शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, शराबीओ के‌ लिए बड़ा झटका

Cg news शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, शराबीओ के‌ लिए बड़ा झटका

 

Cg news शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, शराबीओ के‌ लिए बड़ा झटका  

। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को cg जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार पूरी तरह बंद रहेंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा ने आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप 15 अगस्त को धमतरी जिले की देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों के साथ-साथ विभिन्न श्रेणी के मदिरा प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। इनमें सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-3 होटल बार, एफ.एल.-4 क, एफ.एल.-3 ‘ग’ तथा मद्य भाण्डागार धमतरी शामिल हैं।

अवैध शराब पर रहेगी कड़ी नजर

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस की अवधि में जिले में मदिरा के अवैध धारण, बिक्री एवं परिवहन पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने की सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से शुष्क दिवस के दौरान शासन के नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही अवैध रूप से शराब के विक्रय, भंडारण अथवा परिवहन की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले में शराब की सभी अधिकृत बिक्री गतिविधियां बंद रहेंगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.