Type Here to Get Search Results !

कल सुबह 10:30 बजे होगा छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए चेहरे बनेंगे मंत्री

 



कल सुबह 10:30 बजे होगा छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए चेहरे बनेंगे मंत्री

कल सुबह 10:30 बजे होगा छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए चेहरे बनेंगे मंत्री


रायपुर। लंबे इंतजार के बाद अब छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के विस्तार की घड़ी आ गई है। बुधवार सुबह 10:30 बजे राज्यपाल तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकेत और भाजपा हाईकमान की सहमति के बाद अब औपचारिक घोषणा कर दी गई है। राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ मंडपम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

ये तीन विधायक बनेंगे नए मंत्री

साय मंत्रिमंडल के इस विस्तार में तीन नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है।

दुर्ग संभाग से – दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव

सरगुजा संभाग से – अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल

रायपुर संभाग से – आरंग विधायक एवं सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब

इन तीनों विधायकों को पहली बार मंत्री बनने का मौका मिलेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने के साथ ही संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए इन नामों का चयन किया गया है।

सीएम ने पहले ही दिए थे संकेत

हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा और यह उनके विदेश दौरे से पहले भी संभव है। बता दें कि सीएम साय 22 अगस्त से पहले विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं।

राजनीतिक हलचल तेज

भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक पत्र भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि नए मंत्रियों के शामिल होने से सरकार को नयी ऊर्जा मिलेगी और आगामी रणनीतियों को गति मिलेगी।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.