Type Here to Get Search Results !

कोरिया पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

कोरिया पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

 कोरिया पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा




TV 36 News कोरिया। कोरिया जिले के सोनहत थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे (भा.पु.से.) ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए थे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना सोनहत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त 2025 की रात करीब 10 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी, जबकि उसका पति काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही अजीत सिंह पिता चितनारायण सिंह उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा खुलते ही आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसका मुंह दबा दिया और जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।


पीड़िता की शिकायत पर थाना सोनहत में अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 64(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी अजीत सिंह (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम धनपुर, चौकी रामगढ़) को गिरफ्तार कर लिया।


वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनहत निरीक्षक हेमंत अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अमरलाल टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक लूना सिंह और आरक्षक विमल जायसवाल की अहम भूमिका रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.