Type Here to Get Search Results !

CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई; 5 दोस्तों की मौत

CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई; 5 दोस्तों की मौत

 CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई; 5 दोस्तों की मौत

CG-Big-

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही गांव के पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दुलदुला थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-43 स्थित पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि हादसा देर रात हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रेलर में जा घुसी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक पांचों युवक जशपुर जिले के चराईडाँड़ के रहने वाले थे और सभी आपस में घनिष्ठ मित्र थे। वे एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर कार की रफ्तार तेज होने और ट्रेलर से आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण किसी को बचने का मौका नहीं मिला।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना में मारे गए युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक की भी तलाश की जा रही है।

एक ही गांव के पांच युवकों की मौत से चराईडाँड़ क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद और कष्टदायक बताया। स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी शोकग्रस्त परिवारों से मिलने पहुंच रहे हैं।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.